आदर्श वाक्य
"गभीर सागर मात्स्यन केलिए प्रशिक्षित मानव शक्ति का विकास"
(प्रशिक्षित मानवशक्ति राष्ट्र की शक्ति)
लक्ष्य
संस्थान के लक्ष्यों में मात्स्यिकी विकास विशेषतः मात्स्यिकी के लिए मानवशक्ति का प्रशिक्षण सम्मिलित है | उसे विस्तार से नीचे दिया गया है |
1. सागरगामी मत्स्यग्रहण जलयानों के प्रचालन तथा आधार संरचनात्मक संस्थापनों के संचालन के लिए तकनीकी मानवशक्ति का सृजन करना |
2. मात्स्यिकी संस्थापनों के प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित मानव शक्ति का सृजन करना |
3. समुद्रगामी राज्यों तथा संघ राज्यों से जुडे मछुआरा प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन केलिए तकनीकी प्राध्यापकों को प्रशिक्षण देना |
4. मछुआरों की उत्पादकता एवं समुद्री मत्स्य उत्पाद की बढोत्तरी के लिए मत्स्यन यानों, मत्स्यन गियरों तथा उपस्करों पर अध्ययन आयोजित करना तथा मत्स्यन प्रौद्योगिकी के सुधार को त्वरित करने की ओर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान करना |
5. समुद्री मात्स्यकी के विकास की ओर तकनीकी मानवशक्ति के सृजन के लिए दक्षिण- पूर्व एशिया, मध्य –पूर्व एवं आफ्रिकी क्षेत्रों के विकासशील राष्ट्रों को सहायता देना ।
6. तकनीकी मानवशक्ति अपेक्षिकतओं के विशेष संदर्भ में सभी मामलों में तकनीकी परामर्श सेवाएं प्रदान करना ।
सिफनेट की भविष्य दृष्टि
मत्स्यन और वाणिज्य समुद्री क्षेत्रों की चुनौतियों का सामना करने केलिए द्क्षता बढाने, अप्रचलन को रोकने, और प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए स्वस्थ और क्रियात्मक अभिवृत्ति के विकास केलिए गुणात्मक प्रशिक्षण प्रदान करना।